Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में गाड़ियां खरीदनी हुई महंगी , मान सरकार ने बढ़ाया टैक्स

पंजाब में गाड़ियां खरीदनी हुई महंगी , मान सरकार ने बढ़ाया टैक्स

चंडीगढ़: पंजाब में सरकार ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर मोटर वाहन कर बढ़ा दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद संशोधित दरों के तहत, 25 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत वाली एसयूवी या लग्जरी गाड़ी खरीदने वालों को अब 13% टैक्स देना होगा। गुरुवार को परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 लाख रुपये तक की चार पहिया गाड़ी खरीदने वालों को 9.5% टैक्स देना होगा और 15 से 25 लाख रुपये कीमत वाले वाहनों के लिए यह 12% होगा। अनुमान के मुताबिक, 15 लाख रुपये तक की कार की कीमत लगभग 7,500 रुपये तक बढ़ गई है। 15 से 25 लाख रुपये की कीमत वाली कारों पर टैक्स में 1% तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे नया वाहन 25,000 रुपये तक महंगा हो जाएगा।

बता दे यह बढ़ोतरी त्योहारी सीजन से पहले लागू की गई है, जिससे पंजाब सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। दोपहिया वाहनों के मामले में, अगर मोटरसाइकिल का मूल्य 1 लाख रुपये से अधिक नहीं है, तो मोटर वाहन कर की दर 7.5% होगी। 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये कीमत वाले दोपहिया वाहनों पर 10% टैक्स लगेगा और 2 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत वाली मोटरसाइकिलों पर टैक्स की दर 11% होगी। 1 लाख रुपये तक के दोपहिया वाहनों पर टैक्स में 0.5% की बढ़ोतरी की गई है और 1 लाख से 2 लाख रुपये के बीच के दोपहिया वाहनों पर टैक्स 1% बढ़ाया गया है।

इसके अलावा, पंजाब सरकार ने हाल ही में पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाया है। राज्य ने 15 साल बाद 1500 cc तक के इंजन वाली पेट्रोल से चलने वाली निजी चार पहिया गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल पर 3,000 रुपये का ग्रीन टैक्स लगाया है। 1500 cc से ज़्यादा की पेट्रोल गाड़ियों के लिए, हर वाहन मालिक को हर साल 4,000 रुपये देने होंगे और एक डीजल वाहन पर हर साल 6,000 रुपये का शुल्क लगेगा।


Leave a Reply