Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आठवां लगातार बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान किए। वित्त मंत्री ने अपने पिटारे से बिहार के लिए कई अहम योजनाओं का एलान किया है। बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का भी एलान किया गया है। मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफा देते हुए वित्त मंत्री ने 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने का एलान किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई चीजों को सस्ता करने का एलान किया है। उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर टैक्स घटाने का एलान किया है। इससे इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना सस्ता हो जाएगा।
वित्त मंत्री के टैक्स से जुड़े एलान के बाद मोबाइल और बैटरी, कपड़ा, कैंसर की 36 दवाएं, लेदर जैकेट और कई इलेक्ट्रिक उपकरणों खरीदना आसान हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर कहा, ‘आज भारत के विकास के यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है…मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं।’
Union Budget 2025 : 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं
12 लाख रुपये तक की आमदनी पर अब आयकर नहीं। जब स्टैंडर्ड डिडक्शन भी जोड़ देंगे तो वेतनभोगी लोगों के लिए 12.75 लाख रुपये की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वित्त मंत्री ने नए टैक्स स्लैब का एलान करते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। हमने मध्यम वर्ग पर टैक्स कम किए हैं और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
वित्त मंत्री ने अपनीभाषण में कहा, ‘मुझे अब यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। अब शून्य से चार लाख रुपये तक जीरो, 4 से 8 लाख रुपये तक 5%, आठ से 12 लाख रुपये तक 10%, 12 से 16 लाख रुपये तक 15%, 16 से 20 लाख रुपये तक 20%, 20 से 24 लाख रुपये तक 25% और 24 लाख रुपये से अधिक इनकम पर 30% टैक्स होगा। धारा 87A के तहत कर छूट पुरानी और नई दोनों कर व्यवस्थाओं के तहत दी जाती है।
ये चीजें हुईं सस्ती
मोबाइल फोन सस्ता हुआ
कैंसर की दवाइयां सस्ती हुईं
मेडिकल इक्विपमेंट्स सस्ते हुए
LCD, LED सस्ती हुईं
6 लाइव सेविंग दवाइयां सस्ती हुईं
82 सामानों से सेस हटाने का ऐलान
भारत में बने कपड़े होंगे सस्ते
सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स से राहत दी है. इससे बैटरी से चलने वाली कारें सस्ती हो सकती हैं.
चमड़ा और इससे बने उत्पादों पर टैक्स घटाई गई हैं, जिससे चीजें सस्ती होंगी.
मोटर साइकिल
जिंक स्कैप
कोबाल्ट पाऊडर
EV लिथियम बैटरी
लीथियम आयन बैटरी
क्या हुआ महंगा
बजट में इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 परसेंट से बढ़ाकर 20 परसेंट किया गया.
बुने हुए कपड़े (निटेड फैब्रिक्स)
इसी के साथ बजट में बच्चों और बड़ों से जुड़ी कुछ चीजों के महंगे होने का अनुमान है. दरअसल, बजट से एक दिन पहले पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (यूपीएफ) की बढ़ती खपत पर चिंता जताई गई.
खाने-पीने की इन चीजों में नमक, चीनी, कॉन्सन्ट्रेटेड फैट और आर्टिफिशियल एडिटिव्स होने के चलते स्वास्थ्य पर इनका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए इन पर जीएसटी अधिक लगाए जाने की चर्चा है.











