Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने गाड़े सफलता के झंडे
Salman Khan's film Tiger 3 raised the flag of success

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने गाड़े सफलता के झंडे

बॉलीवुड न्यूज़ : सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 इंडिया के अलावा दुनियाभर में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। यशराज बैनर तले स्पाई यूनिवर्स की इस मूवी को विदेशों में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मूवी ने कमाई के मामले में हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। सलमान व कटरीना कैफ की इस फिल्मे ने 5 साल के बाद दिवाली के पटाखों के साथ थिएटर में धमाका कर दिया है। फिल्म ‘टाइगर 3’ ने 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी थी।

पहले दिन 42 से 44 करोड़ के आसपास का इंडिया में बिजनेस करने वाली सलमान खान की मूवी ने दुनियाभर में भी अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है, क्योंकि इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए विदेशों में मोटी कमाई की है।

सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘टाइगर-3’ इंडिया में रिलीज होने के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी रिलीज हुई थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी काफी जोरदार हुई थी। अब हाल ही में फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कॉमस्कोर की एक रिपोर्ट शेयर की है।

इस रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म दुनियाभर में चौथे नंबर है, जो हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती हुई सबसे अच्छी कमाई कर रही है। यशराज बैनर तले इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले ही वीकेंड पर 11,500, 000 डॉलर कमा लिए हैं।


Leave a Reply