Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के ड्राइवर ने की उनके साथ लाखों की धोखाधड़ी

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के ड्राइवर ने की उनके साथ लाखों की धोखाधड़ी

बॉलीवुड न्यूज़ : बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और उनकी मां हनी ईरानी के साथ धोखाधड़ी की खबर है। उन्हीं के घर में काम कर रहे ड्राइवर ने बिना जानकारी के एक्टर के कार्ड का इस्तेमाल किया है और पैसों की घपलेबाजी की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। बांद्रा पुलिस ने बताया कि एक्टर की मां की मैनेजर दीया भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई। मैनेजर ने आरोप लगाया कि ड्राइवर और पंप कर्मचारी ने मिलकर पैसों की घपलेबाजी की है और अब तक 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर चुके हैं।

बांद्रा पुलिस ने बताया कि एक्टर की मां का ड्राइवर बिना जानकारी के एक्टर के नाम से जारी कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है। ड्राइवर एक्टर की मां हनी ईरानी की गाड़ियों में पैट्रोल के बहाने पैट्रोल पंप जाता और कार्ड स्वाइप करता, लेकिन गाड़ी में पैट्रोल भरवाता ही नहीं था। पैट्रोल पंप पर मौजूद शख्स को भी वो उसका हिस्सा देता था। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में 35 लीटर ही पैट्रोल की क्षमता थी, लेकिन खाते में 62 लीटर पैट्रोल-डीजल का बिल दिखाया जाता।

मामले में पुलिस ने ड्राइवर और बांद्रा झील के पास स्थित पैट्रोल पंप के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि फरहान के नाम से जारी कार्ड उसे 2022 में एक्टर के पूर्व ड्राइवर के जरिए मिले थे। वह पैट्रोल पंप पर बिना पेट्रोल भराए ही पैट्रोल पंप कर्मचारी से कैश ले लेता था और कमीशन के तौर पर कुछ हिस्सा कर्मचारी को भी देता था। रोजाना लगभग यह अमाउंट 1000 से 1500 के बीच होता था।


Leave a Reply