Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में भी ब्लैक फंगस का अटैक, 21 मरीज रिपोर्ट
Refrigerator and un-washed mask also threatens black fungus, Chandigarh PGI gives rescue tips

जालंधर में भी ब्लैक फंगस का अटैक, 21 मरीज रिपोर्ट

जालंधर: जिले में कोरोना के साथ ब्लैक इंफेक्शन यानी मुकोर्माइकोसिस फंगल इंफेक्शन (ब्लैक फंगस) का भी अटैैक शुरू हो गया है। अब तक जिले में ब्लैक फंगस के 21 मरीज रिपोर्ट हो चुके है। इनमें से ज्यादातर मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक मरीज की मौत हो गई और एक की आंख निकालनी पड़ी। एक अन्य मरीज की आंख पर असर पड़ा है। चार मरीज अभी भी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।

कोरोना के बाद एक और महामारी के अटैक के बाद सिविल अस्पताल में फिलहाल इलाज की सुविधा नहीं है। जालंधर के निजी अस्पतालों में जरूर सुविधा उपलब्ध है और मरीज ठीक भी हो रहे हैं। केस रिपोर्ट होने के बाद सेहत विभाग निजी अस्पतालों पर निगरानी भी रख रहा है।

सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह का कहना है कि मुकोर्माइकोसिस फंगल इंफेक्शन के इलाज की सुविधा सिविल अस्पताल में नहीं मिल रही। सिविल अस्पताल को पूरी तरह से कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जा चुका है। अगर मरीज अस्पताल में आते है तो उन्हेंं सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर या फिर पीजीआई में रेफर किया जाएगा। जिला प्रशासन व सेहत विभाग के आला अधिकारियों के साथ तालमेल कर मरीजों के इलाज पर निगरानी रखी जा रही है।

 

 

source link


Leave a Reply