Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, यात्रियों में मचा हड़कंप…

इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, यात्रियों में मचा हड़कंप…

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि रांची के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो एयरलाइन्स के एक विमान से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। इस घटना में विमान सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं। विमान के पायलट ने सूझबूझ से उसे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया।

यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट- 6E 6152 रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी। इस दौरान विमान के नोज सेक्शन (आगे के हिस्से) से एक पक्षी टकरा गया। इसके तुरंत बाद विमान को लैंड कराने के लिए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की। पक्षी टकराने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम विमान के पास पहुंची और जांच शुरू कर दी। तकनीकी टीम यह देख रही है कि विमान को कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है। जब तक विमान की पूरी जांच नहीं हो जाती, उसे उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलेगी।

क्या है बर्ड स्ट्राइक?
बर्ड स्ट्राइक का मतलब है जब पक्षी उड़ते हुए विमान से टकरा जाते हैं। यह एक सामान्य लेकिन खतरनाक स्थिति होती है, जो खासकर विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान होती है, क्योंकि उस समय विमान कम ऊंचाई पर उड़ते हैं और आस-पास के पक्षियों की गतिविधि ज्यादा होती है।

टकराव से खतरा

सबसे गंभीर स्थिति तब होती है जब पक्षी विमान के इंजन में घुस जाता है। इससे इंजन के ब्लेड क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, जिससे इंजन फेल हो सकता है या उसमें आग भी लग सकती है। इसके अलावा, पक्षी विमान की विंडस्क्रीन से भी टकरा जाते हैं, जिससे विंडस्क्रीन टूट जाती है। इससे पायलट केबिन का एयर प्रेशर कम हो सकता है। बड़े पक्षियों के टकराने से विमान के बाहरी ढांचे (फ्यूजलेज या पंखों) में डेंट पड़ सकता है, क्रैक आ सकता है या छेद भी हो सकता है।


Leave a Reply