Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : 26 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा हमला होने की धमकी
Big News: Threat of a major attack on Punjab Chief Minister Bhagwant Mann on January 26

Big News : 26 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा हमला होने की धमकी

पंजाब 16 जनवरी : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री और डी.जी.पी. गौरव यादव को 26 जनवरी को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए इकट्ठा होने की अपील की है। की चेतावनी दी है। 

वीडियो में पन्नू ने पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने की पंजाब पुलिस की कोशिशों को गलत बताया है। वहीं पन्नू पंजाब में हाल ही में हुई मुठभेड़ों के बारे में बात कर रहा है और पंजाब और विदेश के गैंगस्टरों से उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है कि मुख्यमंत्री जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां का माहौल खराब किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी पन्नू द्वारा बड़े हमले की धमकियां दी जा चुकी है। फिलहाल उक्त वीडियो को लेकर पुलिस चौकस हो गई है, जांच एजैंसियों द्वारा पता लगाया जा रहा है कि उक्त वीडियो कहां से पोस्ट किया गया है। फिलहाल जांच जारी है


Leave a Reply