नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि AIR INDIA को टाटा ग्रुप ने खरीद लिया है। वहीँ मिली जानकारी अनुसार Dipam सचिव की मानें तो मंत्री समूह ने Air India के विनिवेश प्रक्रिया में Tata Sons द्वारा लगाई बोली को स्वीकार कर लिया है। वहीँ अब टाटा Air India को 67 साल बाद फिर से अपने ग्रुप में जोड़ने में कामयाब रहा है। आपको बता दे कि टाटा समूह ने अक्टूबर, 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से एयर इंडिया का गठन किया था। फिर इसके बाद सरकार ने 1953 में एयरलाइन का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। प्राप्त जानकारी मुताबिक Dipam सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा कि Tata Sons ने एंटरप्राइज वैल्यू 18000 करोड़ रुपए लगाई ।