Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत, आठ लोगों की हुई पहचान
Big News : Stampede in Mata Vaishno Devi Bhavan killed 12 devotees, eight people identified

Big News : माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत, आठ लोगों की हुई पहचान

जम्मू : बड़ी खबर है कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीँ हताहतों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। वहीँ जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने बताया कि इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीँ बचाव कार्य जारी है। वैष्णो देवी में हुए हादसे के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीँ 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीँ डीजीपी दिलबाग सिंह ने अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने के बाद प्रेस से बात की जिसमें उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि उधर किसी तरह का भ्रम हुआ होगा जिससे कुछ प्रतिक्रिया हुई होगी। उन्होंने कहा वहां मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ क्रॉस-मूवमेंट था जिसके कारण कुछ टकराव हुआ, या कुछ बहसबाजी हुई होगी। सभी चीजें देखी जा रही हैं। ज्यादातर मौतें दम घुटने और लोगों के आपस में टकराने से हुई हैं। 

मिली जानकारी अनुसार भगदड़ का मामला सामान्य होने के बाद वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई है। बता दे कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने भी माता वैष्णो देवी पर हुई भगदड़ को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात की है और उन्हें हालात के बारे में पूरी जानकारी दी है। वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और सभी घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा घायलों के इलाज का खर्च श्राइन बोर्ड वहन करेगा।

मिली जानकारी अनुसार मृतकों की सूची इस प्रकार है -धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर ,स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद ,धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी ,विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी ,डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी ,विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली ,सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली ,ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा।

 


Leave a Reply