Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : पटियाला में सिख और हिंदू संगठन भिड़े , फायरिंग, पत्थर और तलवारें चलीं, रात का कर्फ्यू लगाया गया
BIG NEWS: Sikh and Hindu organizations clashed in Patiala, firing, stones and swords broke out, night curfew imposed

BIG NEWS : पटियाला में सिख और हिंदू संगठन भिड़े , फायरिंग, पत्थर और तलवारें चलीं, रात का कर्फ्यू लगाया गया

पटियाला : बड़ी खबर है कि पटियाला में शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी मार्च पर सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। बता दे कि हिंदू संगठन मार्च निकालने की तैयारी में थे। इसी दौरान कुछ सिख संगठन इनका विरोध करने लगे। वहीँ इस वजह से माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। मिली जानकारी अनुसार इस दौरान वहां SHO को हाथ में चोट लग गई। वहीँ इसके बाद हालात संभालने के लिए पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग भी की गयी ।

आपको बता दे कि इस घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से पटियाला में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू आज रात 7 बजे से कल सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

मिली जानकारी अनुसार यहां शिवसेना ने खालिस्तान के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन की तैयारी की थी। वहीँ इसका पता चलते ही खालिस्तान समर्थकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लेकिन वहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और वापस भेज दिया। जबकि सिख संगठनों के सदस्य काली माता मंदिर में तलवारें लेकर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। वहीँ माहौल तनावपूर्ण बन गया।

वहीँ पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि पटियाला की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने इस संबंध में DGP से बात की है। उन्होंने कहा इलाके में शांति की स्थिति बहाल हो गई है। सरकार पूरे मामले को गंभीरता से मॉनिटर कर रही है। उन्होंने कहा किसी को भी शांति भंग नहीं करने दी जाएगी ।

 


Leave a Reply