Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : हिमाचल के किन्‍नौर जिले में भूस्‍खलन से नौ पर्यटकों की मौत, दो घायल
Big news: Nine tourists killed, two injured due to landslide in Himachal's Kinnaur district

बड़ी खबर : हिमाचल के किन्‍नौर जिले में भूस्‍खलन से नौ पर्यटकों की मौत, दो घायल

हिमाचल : हिमाचल से बड़ी घटना की खबर मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल के किन्नौर जिले में भूस्‍खलन व पत्‍थर गिरने के कारण नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है छितकुल- सांगला मार्ग पर बटसेरी में चट्टानों की चपेट में पर्यटकों की बस आई और एक पुल भी टूट गया। हादसा रविवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास का है। शनिवार को भी इसी जगह पर भूस्‍खलन हुआ था और पर्यटक बाल-बाल बचे थे।

पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है।

 

 

source link


Leave a Reply