Latest news
इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला: बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी पर लगाया प्रतिबंध पंजाब में हुआ वड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 26 बड़े अफसरों का ट्रांसफर, 4 जिलों के बदले DC पंजाब में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन युवतियों को मारी टक्कर, अमेजन कंपनी की महिला कर्मी की मौत पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू किया ‘ऑपरेशन परिहार’ जालंधर : चाइनीज डोर की चपेट में आने से 9 साल के बच्चे का कटा गला जालंधर में दर्दनाक हादसा : घर में आग लगने से विधायक की 28 साल की भतीजी की जलने से मौत नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नए अध्यक्ष लुधियाना में 50 तोले सोने के गहने लेकर नौकरानी फरार पंजाब में फुटबॉल मैच के दौरान 14 साल के खिलाड़ी की अचानक हुई मौत फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर हुई हादसाग्रस्त , 5 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब से बड़ी खबर , अकाली दल और बसपा का हुआ गठजोड़ , जानें किन 20 सीटों पर बसपा लड़ेगी चुनाव
Big news from Punjab, the alliance of Akali Dal and BSP

पंजाब से बड़ी खबर , अकाली दल और बसपा का हुआ गठजोड़ , जानें किन 20 सीटों पर बसपा लड़ेगी चुनाव

चंडीग़ढ़ : पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नए सियासी समीकरण और गठजोड़ बनने शुरू हो गए हैं। अब उत्‍तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती और पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादलव पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पार्टियां करीब आ गई हैं। शिअद और बसपा में आज गठबंधन हो गया। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और बसपा नेता सतीश मिश्रा ने यहां यह एलान किया। दोनों दल मिल कर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। तीन कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से 25 साल बाद साथ आए हैं।

पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर सिंह बादल और सतीश मिश्रा ने गठबंधन के बारे में घोषणा की। सुखबीर ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कुल 117 सीटों में ये 20 पर बसपा चुनाव लड़ेगी और शिअद 97 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। इस अवसर पर बसपा नेता और सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि यह पंजाब की सियासत में यह ऐतिहासिक दिन है, जब बसपा और शिअद का गठबंधन हुआ है। अब पंजाब की यह सबसे बड़ी सियासी ताकत हो गई है। 1986 में दोनों प‍ार्टियों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था तो राज्‍य की 13 सीटों में से 11 पर जीत दर्ज की थी।

राज्य की 117 सीटों में से जिन बीस सीटों पर बहुजन समाज पार्टी लड़ेगी, सुखबीर बादल ने आज उसका भी ऐलान कर दिया है। इनमें करतारपुर, जालंधर पश्चिमी, जालंधर उत्तरी, फगवाड़ा, होशियारपुर, टांडा, दसूहा, श्री चमकौर साहिब, बस्सी पठाणा, महिल कलां, नवांशहर, लुधियाना नार्थ, पठानकोट, सुजानपुर, भोआ, श्री आनंदपुर साहिब, मोहाली, अमृतसर नार्थ, अमृतसर सेंट्रल और पायल विधानसभा हलके शामिल हैं।

सुखबीर बादलने कहा कि 25 साल पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने बाबू कांसीराम के साथ मिलकर जो गठबंधन बनाया था और उसने राज्य की 13 में से 11 संसदीय सीटें जीत लीं थीं, उसको अब वह आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिअद का इतिहास रहा है कि वह जिसकी बांह पकड़ता हैं उसे कभी नहीं छोड़ता। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल पांच बार मुख्यमंत्री बने। उनकी सोच के कारण ही लोग उन पर विश्वास करते हैं। पंजाब में अमन शांति , सांझ बरकार रहे यह उनकी सोच है।

 

 

source link


Leave a Reply