Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : पंजाब में एनकाउंटर में मारा गया नामी गैंगस्टर अमृतपाल अमरी
Big News: Famous gangster Amritpal Amri killed in encounter in Punjab

Big News : पंजाब में एनकाउंटर में मारा गया नामी गैंगस्टर अमृतपाल अमरी

पंजाब : पंजाब के जिला अमृतसर से बड़ी खबर है कि यहां के जंडियाला गुरु स्थित नहर किनारे पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए जबकि कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल अमरी मारा गया है। बता दे मारा गया गैंगस्टर तीन मर्डर केस में वांटेड था.

इस मामले की जानकारी देते हुए एस. एस.पी. सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर अमरी को पुलिस ने कल ही गिरफ्तार किया था और पूछताछ के दौरान गैंगस्टर ने बताया कि उसने नहर के किनारे 2 किलो हेरोइन छिपा रखी है। इस पर पुलिस आज उसे हेरोइन बरामद करने के लिए लेकर आई थी। जब पुलिस गैंगस्टर को लेकर आई तो उसने वहां छिपाकर रखी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टर अमरी मारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसका ऑपरेशन चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि एक गोली एक पुलिसकर्मी की पगड़ी पर लगी, जो पगड़ी के आर-पार हो गई। गनीमत यह रही कि पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गया। एस.एस.पी. ने बताया कि गैंगस्टर की निशानदेही पर पुलिस ने 2 किलो हैरोइन बरामद कर ली है जबकि गैंगस्टर का पिस्टल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।


Leave a Reply