Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट , 2 की मौत, धमाके से परिसर की पार्किंग में गाड़ियों के शीशे तक टूटे
BIG NEWS: Blast in Ludhiana court, 2 killed, windows of vehicles broken in the parking of the premises due to the blast

BIG NEWS : लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट , 2 की मौत, धमाके से परिसर की पार्किंग में गाड़ियों के शीशे तक टूटे

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर मिली है कि यहाँ जिला अदालत में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर हुआ और वहीँ इसमें 2 लोगों की मौत भी हो गई है।

इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीँ बताया जा रहा है कि ये धमाका तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में हुआ। वहीँ इसके बाद बाथरूम से एक क्षत-विक्षत बॉडी बरामद हुई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि अब तक की जांच में सामने आया है कि जिस व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है, उसी के पास एक्सप्लोसिव था।

जबकि कमिशनर भुल्लर ने सुसाइड बॉम्बर वाले एंगल पर कुछ नहीं कहा, हालाँकि उन्होंने इतना कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक यह एक्सप्लोसिव घटनास्थल पर प्लांट कर रहा था और उसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। अभी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ब्लास्ट में मिली बॉडी के धड़ और टांगों के चिथड़े उड़ गए हैं। वहीँ इस धमाका से कोर्ट की पूरी इमारत हिल गई।

यहाँ इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए और पार्किंग में खड़ी कारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीँ आला पुलिस अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है।

 


Leave a Reply