Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : सोडल रोड के सचिन जैन मर्डर केस के सभी आरोपित गिरफ्तार, MP से लाया हथियार बरामद -पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर
Big news: All the accused in the Sachin Jain murder case of Sodal Road arrested, weapons brought from MP recovered - Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar

बड़ी खबर : सोडल रोड के सचिन जैन मर्डर केस के सभी आरोपित गिरफ्तार, MP से लाया हथियार बरामद -पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सोडल रोड पर एक दुकानदार की हत्या के मामले में चार दिन में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है जो हाल ही में मध्य प्रदेश से रमन कुमार उर्फ ​​साई लाया था।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया और घटना में प्रयुक्त 32 बोर की एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अर्शदीप उर्फ ​​वड्डा प्रीत शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, साहिल राज नगर, दर्शन लाल उर्फ ​​लकी संत नगर, रमन कुमार उर्फ ​​साई मधुबन कॉलोनी के रूप में हुई है जबकि पांचवां आरोपी दीपक पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

श्री भुल्लर ने कहा कि आरोपी अर्शदीप सिंह और साहिल को लंबा पिंड चौक से गिरफ्तार किया गया, जबकि दर्शन और रमन को पुलिस की एक टीम ने पास के वेरका मिल्क प्लांट से पकड़ा । उन्होंने यह भी कहा कि वड्डा प्रीत पर पहले ही जालंधर और कपूरथला में पांच मामले दर्ज है और पुलिस डिवीजन नंबर 2 में दर्ज एक मामले में भी वांछित था।

उन्होंने कहा कि भार्गो कैंप थाने में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में भी दर्शन लाल वांछित था. उन्होंने बताया कि आरोपी रमन कुमार उर्फ ​​साई के खिलाफ भरगो कैंप और बस्ती बावा खेल थाने में पहले ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपियों काे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले की चार्जशीट जल्द कोर्ट में पेश की जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ दिलाया जा सके।

 


Leave a Reply