Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : जालंधर में कार शोरूम से 8 लाख की लूट, सिक्योरिटी गार्ड्स को पीटा, बंधक बनाकर की वारदात
Big news: 8 lakh looted from car showroom in Jalandhar, security guards beaten up, held hostage

बड़ी खबर : जालंधर में कार शोरूम से 8 लाख की लूट, सिक्योरिटी गार्ड्स को पीटा, बंधक बनाकर की वारदात

जालंधर : जालंधर शहर में चोरों और लुटेरों का खौफ दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। खबर मिली है कि मक्कड़ मोटर्स शोरूम को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया है। यहां लुटेरों ने पहले शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड्स को मारा-पीटा। फिर उन्हें बंधक बनाया। उसके बाद लूटपाट की। हैरानी की बात तो यह है कि जिस जगह पर यह लूटपाट की घटना हुई है वह स्थान पुलिस चौकी से मात्र 100-150 मीटर की दूरी पर है। लेकिन लुटेरों में खाकी का भी कोई खौफ नहीं है। शोरुम के प्रबंधकों ने बताया कि 5 लुटेरों ने सुबह 4 बजे के करीब लूट की वारदात की और 8 लाख रुपए लूट कर ले गए। लुटेरे जाते वक्त एक लैपटॉप, सीसीटीवी डीवीआर, एक फोन भी साथ ले गए। स्टाफ के सदस्यों ने बताया लुटेरों ने सेफ को तोड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह सेफ को तोड़ नहीं पाए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply