Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing Bhai Dooj 2024 : कब है भाई दूज 2 या 3 नवंबर? जाने तिलक का शुभ मूहर्त

Bhai Dooj 2024 : कब है भाई दूज 2 या 3 नवंबर? जाने तिलक का शुभ मूहर्त

Bhai Dooj 2024 : हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार और आशीर्वाद देते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना जी से मिलने आए थे. तभी से यह पर्व भाई दूज के रूप में मनाया जाने लगा.

इस वर्ष भाई दूज की तिथि को लेकर थोड़ी उलझन है, क्योंकि 31 अक्टूबर के बाद एक नवंबर का दिन खाली है. सामान्यत: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज मनाई जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है.

भाई दूज 2024 की तारीख
इस वर्ष भाई दूज का पर्व 2 नवंबर 2024 को रात 8:21 बजे से शुरू होकर 3 नवंबर 2024 को शाम 7:52 बजे समाप्त होगा. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, उदया तिथि के आधार पर भाई दूज का मुख्य पर्व रविवार, 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा.

शुभ मुहूर्त: तिलक का समय
भाई दूज पर तिलक के लिए शुभ मुहूर्त रविवार 3 नवंबर को उपलब्ध रहेगा.ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 बजे से 5:43 बजे तकदोपहर का मुहूर्त: दोपहर 1:10 बजे से 3:22 बजे तकविजय मुहूर्त: दोपहर 1:54 बजे से 2:38 बजे तकतिलक का मुख्य शुभ समय दोपहर 1:16 बजे से 3:27 बजे तक रहेगा, जिसमें बहनें अपने भाइयों को तिलक कर सकती हैं.


Leave a Reply