चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुरक्षा वापसी के मुद्दे पर पंजाब सरकार बैकफुट पर आ गई है। वहीँ इस मामले में हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री ओपी सोनी की पिटीशन पर मान सरकार ने हाईकोर्ट में कहा कि 7 जून को सभी 424 लोगों की सुरक्षा बहाल कर दी जाएगी। घल्लूघारा दिवस के मद्देनजर सुरक्षा में कटौती की गई थी। घल्लूघारा दिवस 6 जून को है और 7 जून को पुरानी व्यवस्था के अनुसार सुरक्षा लौटाई जाएगी।
वहीँ हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के वकील से पूछा कि जिन लोगों को सुरक्षा कवच दिया गया है, उसमें कटौती क्यों की गई थी? क्या कोई विशेष कारण था? सरकार के वकील ने इस पर कहा कि ऑप्रेशन ब्लू स्टार (1984 घल्लूघारा दिवस) की बरसी 6 जून को है। इसके लिए अतिरिक्त बल की जरूरत थी, इस वजह से 424 लोगों की सुरक्षा में अस्थायी रूप से कटौती की गई।
आपको बता दे कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने शनिवार को 424 लोगों की सुरक्षा में कटौती की थी। इस फैसले के बाद सुरक्षा कटौती को सार्वजनिक करने पर मान सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। इसके अगले ही दिन पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर उनके गांव के ही पास ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।