बर्लिन : बड़ी खबर है कि जर्मनी की राजधानी बर्लिन के रैडिसन ब्लू होटल में एक विशाल एक्वेरियम शु्क्रवार को फट गया। बताया जा रहा है यह घटना सुबह के 5 बजकर 45 मिनट पर हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार ये एक्वेरियम इतना बड़ा था कि इसके टूटने के बाद पूरे होटल और सड़क पर लाखों लीटर पानी आ गया और सुनामी जैसे हालात नज़र आये । वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही एमेर्जेंसी सर्विसेज की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।
Aquarium filled with millions of liters of water explodes in Germany hotel, thousands of fish died
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बर्लिन के मिट्टे जिले में एक्वाडोम नाम का यह एक्वेरियम फटने से 264,172 गैलन पानी चारों और फैल गया। अधिकारियों के अनुसार इस एक्वेरियम में 1500 मछलियां थी जो होटल की लॉबी में फैल गई। इसे दुनिया के सबसे बड़े बेलनाकार मछलीघर के तौर पर जाना जाता था।
वहीँ होटल मैनेजमेंट के अनुसार करीब 1500 मछलियां मौके पर ही मर गई। जबकि एक्वेरियम के छोटे टैंकों में रखी गई मछलियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।