Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोरोना के बीच केरल में एक और ख़तरा , निपाह वायरस ने ली 12 साल के बच्चे की जान
Another threat in Kerala amid Corona, Nipah virus took the life of a 12-year-old child

कोरोना के बीच केरल में एक और ख़तरा , निपाह वायरस ने ली 12 साल के बच्चे की जान

तिरुवनंतपुरम : केरल में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। और वहीं, दूसरी ओर निपाह वायरस भी अपने पैर पसार रहा है। जानकारी मिली है कि कोझीकोड में आज तड़के निपाह वायरस ने एक 12 वर्षीय बच्चे की जान ले ली है । बताया जा रहा है 3 सिंतबर को बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था । इसके बाद शनिवार को बच्चे को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया।पर रविवार सुबह पांच बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया । इसके बाद निपाह वायरस से बच्चे की मौत के बाद वहां केंद्र की एक टीम कोझीकोड पहुंच गई है।

वहीँ पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने निपाह वायरस से बच्चे की मौत की पुष्टि की है। और इंस्टीट्यूट ने बताया कि बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीँ केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 12 साल के लड़के को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, और फिर उसे एक मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

 


Leave a Reply