Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing महंगाई का एक और झटका , अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए 2 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम
In the festival season, the common man got a shock of inflation, the price of milk increased by Rs 2 per liter

महंगाई का एक और झटका , अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए 2 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम

नई दिल्ली : आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है , अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है। वहीँ नई दरें 17 अगस्त से लागू होंगी। इससे पहले मार्च में दूध की कीमतें बढ़ाई गईं थीं। वहीँ अब 500 मिली अमूल गोल्ड की कीमत 31 रुपए और अमूल शक्ति की कीमत 28 रुपए होगी। मदर डेयरी के भी फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

अमूल ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण ऑपरेशन कॉस्ट और मिल्क प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी को बताया है। पिछले साल की तुलना में पशु के चारे की कीमत लगभग 20% बढ़ी है। इनपुट कॉस्ट और पशु आहार में इजाफे को देखते हुए अमूल फेडरेशन से जुड़े दुग्ध संघों ने भी पिछले साल की तुलना में किसानों के दूध खरीद मूल्य में 8-9% की बढ़ोतरी की है।

 


Leave a Reply