Latest news
CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कश्मीर में बीच सड़क पर एके-47 लेकर आया आतंकी, जवान की पीठ पर दागी अंधाधुंध गोलियां
Militant brought AK-47 on the middle road in Kashmir, indiscriminate bullets fired on jawan's back

कश्मीर में बीच सड़क पर एके-47 लेकर आया आतंकी, जवान की पीठ पर दागी अंधाधुंध गोलियां

जम्मू : सूत्रों की जानकारी के अनुसार श्रीनगर आतंकी हमले के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिसमें फिरन(कश्मीरी लिबाज) के अंदर एके-47 लेकर आए आतंकी ने पुलिस के जवान की पीठ पर अंधाधुंध गोलियां दागी। जवान पर कायराना हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गया। वहीं आनन-फानन में जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है।


सूत्रों की जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस आतंकी हमले में कुपवाड़ा के मोहम्मद यूसुफ और लोग्रीपोरा के सुहैल अहमद शहीद हुए हैं। दोनों शहीद जवानों को पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। 

 

source link


Leave a Reply