Latest news
जालंधर में दिन दिहाड़े लूट की बड़ी घटना : 19 लाख रुपये लूट कर लुटेरे फरार जालंधर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या कलयुगी पिता ने अपनी ही 5 साल की बेटी की हत्या कर दी , पुलिस ने किया काबू संसद परिसर के बाहर राहुल गांधी -रवनीत बिट्टू में तीखी बहस मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के खुले द्वार बिक्रम मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी कल ज़मानत Breaking News : बिक्रम मजीठिया को SC से मिली जमानत, बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने की थी आज मुलाक़ात शुभम चलाना कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक प्रेजिडेंट नार्थ 1 जालंधर के चुनाव के लिए उम्मीदवार बने सतगुरु श्री रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर इंसानियत दा फैन एसोसिएशन को सम्मानित किया गया जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज के पर्व दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या

जालंधर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या

जालंधर : जालंधर में सुबह करीब 8 बजे बड़ी वारदात हुई है। जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने लकी ओबेरॉय पर फायरिंग की। बताया जा रहा है इस हमले में लकी ओबेरॉय को 5 गोलियां लगी हैं।

घटना के बाद उन्हें तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी मौत हो गई है । लक्की ओबेरॉय आम आदमी पार्टी के एक सक्रिय चेहरे थे. वो जालंधर कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के बेहद करीबी माने जाते थे. बता दें कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी. इस घटना के बाद से जालंधर शहर में डर का माहौल बन गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है.इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार लक्की ओबेरॉय अपनी दिनचर्या के अनुसार मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे. हमलावर उनके पहुंचने से पहले ही वहां घात लगाकर बैठे थे. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने लक्की के गुरुद्वारे से बाहर आने और अपनी थार गाड़ी में बैठने तक का इंतजार किया.जैसे ही लक्की ओबेरॉय थार की ड्राइवर सीट पर बैठे, एक्टिवा सवार दो हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. थार के शीशे चकनाचूर हो गए और लक्की को संभलने का मौका तक नहीं मिला.


Leave a Reply