Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing 60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बनेंगे अमेजॉन के मालिक जेफ बेसोज, इतना होगा शादी का बजट

60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बनेंगे अमेजॉन के मालिक जेफ बेसोज, इतना होगा शादी का बजट

वर्ल्ड न्यूज़ : दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और अमेजॉन के मालिक जेफ बेसोज एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं. 60 साल के बेसोज दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं. शादी की तारीख, उसका वेन्यू सब तय हो गया है. जेफ बेजोस की होने वाली पत्नी लॉरेन सांचेज़ एक फेमस टीवी जर्नलिस्ट, टीवी होस्ट और हेलीकॉप्टर पायलट है. वह 2023 से जेफ बेजोस के साथ रिश्ते में हैं.

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी अगले शनिवार यानी 28 दिसंबर को होने वाली है, हालांकि अब तक जेफ बोसेज या फिर लॉरेन सांचेज की ओर से शादी की डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इस शादी को यादगार बनाने के लिए बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और जॉर्डन की क्वीन रानिया जैसी शख्सियतें शामिल हो सकती हैं.

जाहिर है कि शादी अगर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स की होगी तैयारी भी उतनी ही खास होगी. जेफ और लॉरेन की शादी कोलोराडो के एस्पेन शहर में आयोजित होगी. इस शादी को बेहद भव्य बनाया जाएगा. शादी के लिए तैयारियां चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी का खर्च लगभग 600 मिलियन डॉलर यानी 5096 करोड़ रुपये तक हो सकता है.

दुनिया के Top-10 Billionaires की लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज जेफ बेजोस की नेटवर्थ के बारे में बात करे तो ब्लूमबर्ग रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, बेजोस 244 अरब डॉलर के मालिक हैं और महज बीते 24 घंटे में ही उनकी संपत्ति में जोरदार 1.39 अरब डॉलर का उछाल आया है. इस साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस भी शामिल हैं और उनकी नेटवर्थ में 66.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.


Leave a Reply