Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर , माेगा में एयरफोर्स का विमान हुआ क्रैश , धमाके के साथ लगी आग, पायलट की मौत
airforce-plane-falls-in-moga-of-punjab-and-explosion-with-fire

बड़ी खबर , माेगा में एयरफोर्स का विमान हुआ क्रैश , धमाके के साथ लगी आग, पायलट की मौत

मोगा : पंजाब के मोगा से बड़ी खबर आ रही है। शहर के पास भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान गिर गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई । शहर से करीब 28 किलोमीटर दूर बाघापुराना से मुदकी रोड स्थित गांव लंगेयाना नवां व पुराने के बीच खाली पड़े प्लाट में वीरवार मध्य रात्रि सेना का जहाज तेज धमाके के साथ गिर पड़ा। जहाज के गिरते ही चारों तरफ आग ही आग फैल गई। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, विमान नियमित प्रशिक्षण उडा़न पर था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमान के पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन छलांग लगाते समय विमान के किसी भारी उपकरण के टकराने से पायलट की मौत हो गई। सेना की एंबुलेंस खेत में मिले पायलट के शव को ले गई। सेना ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है।

विमान में धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हर तरफ आग ही आग दिखाई दे रही थी। विमान के पिछले हिस्से से पता चला कि यह वायुसेना का विमान है। सूचना मिलने पर बाघापुराना के डीएसपी जसविंदर सिंह, एचएचओ हरमनजीत सिंह भी घटना स्थल पर पहुँच गए।

 

 

source link


Leave a Reply