Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन , एक दिन पहले जमकर खेली थी होली
Actor and director Satish Kaushik passed away

अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन , एक दिन पहले जमकर खेली थी होली

Bollywood News : दुखद खबर है कि अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली। बता दे कि मौत से एक दिन पहले उन्होंने होली पार्टी की थी, जिसका आखिरी वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार सतीश ने दिल्ली में एक निजी फार्महाउस पर अपने परिवार के साथ होली की पार्टी की थी। इसके बाद अचानक ही देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

बता दे कि मौत से पहले सतीश कौशिक पूरी तरह से ठीक थे और सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। साथ ही अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कर रहे थे। बता दे सात मार्च को वह मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर की थीं। इस दौरान उनके साथ महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल भी होली पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने धमाकेदार तरीके से होली मनाई, जिसके बाद अभिनेता दोपहर को मुंबई से दिल्ली के लिए निकल गए। दिल्ली में फार्म हाउस पर होली खेलते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह दुनिया को अलविदा कह गए।


Leave a Reply