Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing यौन शोषण मामले का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

यौन शोषण मामले का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार अक्षय शिंदे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। आरोपी अक्षय शिंदे ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गयां, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार इस गोलीबारी में एक अन्य पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है, और जिसे इलाज के लिए कलवे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना – जिसे पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई ‘मुठभेड़’ माना जा रहा है – उस समय हुई जब शिंदे को पुलिस एस्कॉर्ट द्वारा तलोजा जेल से बदलापुर शहर में एक अन्य मामले की जांच के लिए ले जाया जा रहा था, जिसमें वह एक आरोपी है।

बताया जा रहा है जैसे ही पुलिस की जीप ठाणे पुलिस क्षेत्राधिकार में दाखिल हुई, शिंदे ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और पुलिस पर एक राउंड फायर किया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे काबू करने का प्रयास किया। झड़प में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए शिंदे और घायल पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन शिंदे की इलाज के दौरान मौत हो गई।


Leave a Reply