Black Magic Symptoms : काला जादू एक ऐसी क्रिया, जिसके बारे में लोग बात करने से भी डरते हैं। काला जादू नकारात्मक शक्तियों से किया जाता है। यह अधिकतर बुरे कार्यों के लिए या किसी का अनहित करने के लिए ही किया जाता है। जब कोई व्यक्ति इससे प्रभावित होता है तो उसके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं। कई बार यह व्यक्ति की मौत का कारण भी बन सकता है।
कई जगहों पर आज भी काला जादू अस्तित्व में है। इससे लोग टोना-टोटका भी करते हैं। ज्योतिष में तंत्र शास्त्र, लाल किताब और कुछ अन्य ग्रंथों में भी इसकी जानकारी मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि आप किस तरह इसकी पहचान कर सकते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।
दिखने लगते हैं ये संकेत
अगर कोई व्यक्ति बीमार है और उसको जांच में कोई भी बीमारी नहीं आ रही है। बिना वजह घबराहट, लड़ाई-झगड़े और धन हानि होना भी इसका संकेत माना जाता है।
नौकरी या व्यापार में नुकसान
अगर व्यापार सही चलते-चलते एकदम से रुक जाए या फिर नुकसान होने लगे। अचानक नौकरी छूट जाना, प्रयास के बाद भी धन संबंधी परेशानियों का खत्म न होना आदि संकेत दिखें तो यह भी काले जादू का संकेत हो सकते हैं।
जब सूखने लगे तुलसी
यदि आपके घर में लगा तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगे, तो यह भी घर में नकारात्मक ऊर्जा के होने का संकेत दे सकता है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत सावधान होने की जरूरत है।
दिखते हैं ये शारीरिक बदलाव
अगर व्यक्ति को डिप्रेशन है या फिर हमेशा बेड पर रहना चाहता है। चेहरे का तेज खत्म होने लगे और शरीर काला या पीला सा पड़ने लगे। शरीर में भारीपन रहने के साथ ही व्यक्ति की आंखें भी लाल रहें तो ऐसा व्यक्ति काले जादू से पीड़ित हो सकता है।
जरूर करें ये काम
घर से जादू-टोने का असर खत्म करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करवाएं। साथ ही पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा करवाएं। ऐसा करने से आपके स्थिति में लाभ देखने को मिलेगा। काले जादू का असर खत्म करने के लिए हनुमान जी का पूजन करें। डेली हनुमान चालीसा का पाठ करें।
रखें इन बातों का ध्यान
नकारात्मक ऊर्जा को अपने घर से दूर करने के लिए अपने प्रवेश द्वार पर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। इसके साथ ही सेंधा नमक को पोछे के पानी में डालकर नियमित रूप से पोछा लगाएं। इससे भी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होने लगती है।
इसके साथ ही पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गाय का घी मिलाकर इसकी धूप बना लें। सूर्यास्त के समय यह धूप को उपले पर रखकर जलाएं। ऐसा आपको कम-से-कम 21 दिनों तक करना है। इससे नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है।
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।











