Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों की हालत बुरी
CBI notice to Delhi CM Arvind Kejriwal in liquor policy case

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों की हालत बुरी

नई दिल्ली : आम आदमी (AAP) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवंदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर आज एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि हमने दिल्ली के सरकारी स्कूल शानदार कर दिए हैं और अब पंजाब के स्कूलों को भी ठीक करेंगे और 24 लाख बच्चों का भविष्य सुनहरा बनाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों की हालत बुरी है। उन्होंने कहा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 24 लाख गरीब और एससी भाईचारे के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। इसके अलावा उन्होने कहा पंजाब के अध्यापक बहुत अच्छे हैं, लेकिन वो भी परेशान हैं। उन्होंने कहा सरकारी स्कूलों को शानदार बनाने के लिए हमें सिर्फ पंजाब के लोगों का साथ चाहिए। उन्होंने कहा दिल्ली के सरकारी स्कूल इतने अच्छे हो गए हैं कि इस साल दिल्ली के 2.50 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर हमारे सरकारी स्कूलों में दाखिला लिए हैं। उन्होंने कहा तो क्या पंजाब के स्कूल भी दिल्ली की तरह बढ़िया होने चाहिए या नहीं होने चाहिए?

 


Leave a Reply