Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing रक्षाबंधन वाले दिन दर्दनाक हादसा, माथा टेकने जा रहे युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश

रक्षाबंधन वाले दिन दर्दनाक हादसा, माथा टेकने जा रहे युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश

अमृतसर : रक्षाबंधन वाले दिन दर्दनाक हादसे की खबर है। खबर मिली है कि बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अमृतसर से बाबा बकाला साहिब माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे माँ बाप बेटे का शव देखकर रोने लगे। रोते-रोते मृतक की मां बेसुध हो गई।

मिली जानकारी अनुसार गोल्डन गेट के पास उसकी बुलेट मोटरसाइकिल का एक कार से एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक युवक मनप्रीत सिंह को न्यूजीलैंड का वीजा मिला हुआ था और वह राखड़ पुन्निया मेले के मौके पर बाबा बकाला साहिब माथा टेककर भगवान का शुक्रिया अदा करने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के परिजनों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही पुलिस कार चालक को भी गिरफ्तार कर लेगी।


Leave a Reply