Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing ओडिशा में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, विमान में कुल 14 लोग सवार थे

ओडिशा में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, विमान में कुल 14 लोग सवार थे

नेशनल न्यूज़ : ओडिशा में शनिवार दोपहर एक विमान हादसा हो गया। भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही इंडिया वन एयर की एक छोटी यात्री विमान ने रास्ते में आपातकालीन लैंडिंग की। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:40 बजे हुई। विमान ने राउरकेला के पास जलदा कंसर गाड़िया टोली क्षेत्र में एक खेत में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में कुल 14 लोग मौजूद थे, जिनमें 12 यात्री 2 चालक दल के सदस्य (पायलट और क्रू मेंबर) शामिल थे। शुरुआती जानकारी में किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी मौके पर पहुंचे। डीआईजी बृजेश राय भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पीछे के दोनों पहिये सुरक्षित रहे। इस घटना में विमान चालक, एक क्रू मेंबर, कुल 6 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।


Leave a Reply