Latest news
एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह... पिता ने शक के कारण बेटी की हत्या की , घर के पीछे ही दफनाया जालंधर में AAP पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने थामा BJP का दामन पंजाब पुलिस में 20 अधिकारियों के तबादले, पढ़े लिस्ट रात को चोरी करने आये चोर को आई नींद तो बेड पर सो गया , सुबह आँख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी ਡਿਜੀਟਲ ਮੀਡੀਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ दर्दनाक हादसा : सैर कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने लिया चपेट में , एक की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश

एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश

वर्ल्ड न्यूज़ : यूनान की राजधानी एथेंस में शनिवार को आयोजित वार्षिक हवाई प्रदर्शनी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हजारों दर्शकों के सामने यूनानी वायुसेना का ट्विन-सीट F-4 फैंटम लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर जा गिरा। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना में दर्शकों के घायल होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। यह दुर्घटना टनाग्रा एयर बेस पर आयोजित वार्षिक एयर शो ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुई। उस समय बड़ी संख्या में लोग हवाई करतब देखने के लिए मौजूद थे।

अचानक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद विमान में आग की लपटें उठने लगीं। आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर से पानी का छिड़काव किया गया। यूनानी वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय विमान में मौजूद पायलट के बारे में तत्काल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। यह भी पता नहीं चल पाया था कि विमान के जमीन से टकराने से पहले पायलट बाहर निकलने में सफल रहा या नहीं।


Leave a Reply