Latest news
पंजाब पुलिस में 20 अधिकारियों के तबादले, पढ़े लिस्ट रात को चोरी करने आये चोर को आई नींद तो बेड पर सो गया , सुबह आँख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी ਡਿਜੀਟਲ ਮੀਡੀਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ दर्दनाक हादसा : सैर कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने लिया चपेट में , एक की मौत चंडीगढ़ में मानव कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती जिम में वर्कआउट के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ. शाहीन रहमान का निधन नेपाल में आई भीषण बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, लोगों ने इसे तोड़कर लूटे 92 लाख रुपये जालंधर में दुकान पर नकली नोट चलाने आया युवक , लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले किराना स्टोर मालिक से नाबालिग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ: ਇਤਿਹਾਸ, ਉਤਪੱਤੀ ਅਤੇ ਗਿਆਨ-ਪਰੰਪਰਾ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ 30 ਨੂੰ , *ਡੀ.ਐਮ.ਏ. ਅਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing रात को चोरी करने आये चोर को आई नींद तो बेड पर सो गया , सुबह आँख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी

रात को चोरी करने आये चोर को आई नींद तो बेड पर सो गया , सुबह आँख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी

पठानकोट : पठानकोट की शाह कॉलोनी में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसने लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया। यहां एक ज्वेलर के निर्माणाधीन घर में देर रात चोरी करने पहुंचे चोर ने पहले चोरी का सामान समेटा और फिर वहां फोल्डिंग बेड पर ही सो गया।

सुबह जब लोग सैर करने के लिए निकले तो उन्हें घर के अंदर संदिग्ध गतिविधि नजर आई। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुआ था। पकड़े जाने पर चोर गिड़गिड़ाने लगा और कहने लगा गलती हो गई छोड़ दो। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मकान की जांच शुरू की।

पुलिस ने फोल्डिंग बेड पर गहरी नींद में सो रहे चोर को उठाया। जैसे ही उसकी आंख खुली और सामने पुलिसकर्मियों को देखा तो उसके होश उड़ गए। जांच के दौरान मौके से चोरी किया गया इन्वर्टर और बैटरी भी बरामद कर लिया गया। इसके अलावा चोर के पास से लाल मिर्च का एक डिब्बा भी मिला।

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि चोर चोरी करने के बाद सामान लेकर वहां से निकलने वाला था, लेकिन नींद आने के कारण वह फोल्डिंग बेड पर ही सो गया और सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भी चर्चा फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सैर के दौरान कुछ लोगों को निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया था, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


Leave a Reply