Latest news
ਡਿਜੀਟਲ ਮੀਡੀਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ दर्दनाक हादसा : सैर कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने लिया चपेट में , एक की मौत चंडीगढ़ में मानव कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती जिम में वर्कआउट के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ. शाहीन रहमान का निधन नेपाल में आई भीषण बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, लोगों ने इसे तोड़कर लूटे 92 लाख रुपये जालंधर में दुकान पर नकली नोट चलाने आया युवक , लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले किराना स्टोर मालिक से नाबालिग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ: ਇਤਿਹਾਸ, ਉਤਪੱਤੀ ਅਤੇ ਗਿਆਨ-ਪਰੰਪਰਾ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ 30 ਨੂੰ , *ਡੀ.ਐਮ.ਏ. ਅਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾ... भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के चेयरमैन बनने पर विपन सभरवाल सम्मा... अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप आयोजित, विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing दर्दनाक हादसा : सैर कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने लिया चपेट में , एक की मौत

दर्दनाक हादसा : सैर कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने लिया चपेट में , एक की मौत

बेगोवाल : बेगोवाल के गांव भदास में सोमवार को सैर के लिए निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव भदास निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं भुलत्थ की तरफ सैर के लिए गई थीं। सैर करने के बाद महिलाएं वापस गांव की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान भुलत्थ की तरफ से बेगोवाल जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो ने महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में माता सत्या कौर पत्नी काला सिंह निवासी भदास गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बलजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह और सतनाम कौर पत्नी सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Leave a Reply