Latest news
किराना स्टोर मालिक से नाबालिग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ: ਇਤਿਹਾਸ, ਉਤਪੱਤੀ ਅਤੇ ਗਿਆਨ-ਪਰੰਪਰਾ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ 30 ਨੂੰ , *ਡੀ.ਐਮ.ਏ. ਅਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾ... भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के चेयरमैन बनने पर विपन सभरवाल सम्मा... अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप आयोजित, विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची ... नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing किराना स्टोर मालिक से नाबालिग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा

किराना स्टोर मालिक से नाबालिग ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा

पंजाब : फरीदकोट में जिला पुलिस ने नशा तस्करी और रंगदारी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अहम सफलताएं हासिल की हैं। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है जबकि साजिश में शामिल उसके दो साथियों की तलाश जारी है।

एसएसपी ने बताया कि गांव औलख निवासी रमनदीप सिंह, जो अपने पिता और भाई के साथ किराना स्टोर व दूध की डेयरी चलाता है को 16 अगस्त की रात इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर नाबालिग को पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पैसों के लालच में रंगदारी की साजिश रची गई थी। दूसरी कार्रवाई में 522 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार तरनतारन के गांव राजोके निवासी मोहनीबीर सिंह से रिमांड के दौरान 9 एमएम पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।


Leave a Reply