Latest news
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद

जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद

जालंधर : कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से शुक्रवार को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पंजाब बंद रखा गया। इस दाैरान हाईवे रोके गए और पंजाब बंद का असर बाज़ारों में भी देखने को मिला। शहर के मुख्य बाजारों (जैसे रैनक बाजार) को प्रदर्शनकारियों ने बंद करवाया, जबकि कुछ अंदरूनी हिस्सों और चौकों में दुकानें बंद करने की अपील की गई।वहीँ लोगों को जबरदस्त दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

हाईवे और मुख्य चौकों (जैसे गुरु नानक मिशन चौक) पर धरने दिए गए। निजी बसें पूरी तरह बंद रहीं, जिससे जालंधर बस स्टैंड पर 100 से अधिक यात्री फंसे रहे और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, रेल सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।

बता दे कौमी इंसाफ मोर्चा सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई, जेल में बंद जगतार सिंह हवारा को कम से कम 10 दिन की पैरोल और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहा है।

जालंधर में बंद करवाने को लेकर एक विवाद का मामला भी सामने आया। मकसूदां की सर्विस रोड पर जत्थेबंदियों द्वारा रास्ता बंद किया गया था। इसी दौरान कार सवार एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी अस्पताल में डायलिसिस पर है और उसे अस्पताल जाना है।

कार सवार व्यक्ति ने जत्थेबंदियों को अस्पताल की पर्ची और डायलिसिस से संबंधित दस्तावेज दिखाते हुए रास्ता देने की अपील की। उसका कहना था कि पत्नी की तबीयत को लेकर वह पहले ही परेशान है और उसे अस्पताल पहुंचना जरूरी है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक सिख व्यक्ति के साथ उसकी बहस हो गई। उसके मुताबिक, उस पर गाली देने का आरोप लगाया गया, जबकि उसने दावा किया कि उसने गाली किसी अन्य संदर्भ में दी थी। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

घटना की सामने आई तस्वीरों में दोनों पक्षों के बीच थप्पड़बाजी और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। हंगामे के दौरान एक सिख व्यक्ति ने अपने साथी से बरछा लेने की कोशिश की और कथित तौर पर उससे हमला करने का प्रयास किया, लेकिन साथी ने बरछा उसे नहीं दिया।

हंगामा बढ़ने पर मौके पर मौजूद अन्य सिख जत्थेबंदी के सदस्य आगे आए और मामला शांत करवाने का प्रयास किया। इसके बाद कार सवार व्यक्ति को वहां से जाने दिया गया। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा रहा। फिलहाल विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

वहीं बंद के दाैरान जालंधर में गुरु नानक मिशन चौक पर सिख संगठनों ने सड़कें बंद कर शबद कीर्तन किया। सिख संगठनों ने कहा कि जब पंजाब बंद बुलाया था तो लोगों को घर से नहीं निकलना चाहिए था। परेशानियां होती ही नहीं।


Leave a Reply