Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग

दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग

पंजाब : बेहद दुखद खबर सामने आयी है कि राजपुरा के नजदीकी गांव मंडोली के पास से गुजरने वाली खेड़ी गंडिया नहर में लांडरा के रहने वाले एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने बाइक सहित नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस खौफनाक कदम के दौरान पति-पत्नी को तो ग्रामीणों और गोताखोरों की मुस्तैदी के चलते जिंदा बाहर निकाल लिया गया, लेकिन परिवार के तीन मासूम बच्चों की पानी के तेज बहाव में डूबने के कारण मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, परिवार बाइक पर सवार होकर आया था और देखते ही देखते उन्होंने बाइक समेत नहर में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने जब यह मंजर देखा तो तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद गोताखोरों और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पति-पत्नी को तो सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

इस दुखद घटना के बाद जहां अस्पताल के बाहर रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। हर किसी के जहन में यही सवाल है कि आखिर इस हंसते-खेलते परिवार ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया? क्या इसके पीछे कोई घरेलू कलह थी, आर्थिक तंगी थी या कोई और बड़ी मजबूरी? फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से बारीकी से जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply