Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिमाचल :  चलती बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा , बस पलटी

हिमाचल : चलती बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा , बस पलटी

हिमाचल न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस नूरपुर के पास अचानक पलट गई। इस बस में करीब 40 यात्री सवार थे और यह पूरी तरह भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि नूरपुर के न्याजपुर इलाके में बस के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इस वजह से वह बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें नूरपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में करीब 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को आगे इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


Leave a Reply