जालंधर : जालंधर के सबसे व्यस्त चौक में दिनदहाड़े बड़ी वारदात सामने आई है, जिसके बाद माहौल गरमा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, जबरदस्त झड़प के बाद एक्टिवा को आग लगा दी गई। आदर्श नगर में चिकचिक चौक के पास एक गाड़ी और एक्टिवा में टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद एक्टिवा को आग लग दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जांच में जुट गई।इस तरह मामूली विवाद के बाद एक्टिवा को आग लगाने का मामला इस समय गरमाया हुआ है। दिन दिहाड़े ऐसे गुंडागर्दी और एक्टिवा को आग लगाने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:April 29, 2026
- Post category:Jalandhar
- Post comments:0 Comments











