Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पंजाब : पंजाब के कई जिलों में लू चल रही है और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है लेकिन अब लोगों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 अप्रैल तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर समेत उत्तरी और मध्य जिलों में बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा लुधियाना, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और मानसा में तेज आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह 29 अप्रैल को गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश और हवा चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को उत्तरी जिलों में हल्की चेतावनी जारी रहेगी, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर गर्म रातों का असर भी देखा जा सकता है।


Leave a Reply