Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप

नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप

पंजाब : जालंधर देहात के बिलगा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता 9वीं कक्षा में पढ़ती है और पिछले कुछ महीनों से अपनी बुआ के पास रह रही थी। घटना के बाद पुलिस ने अमृतसर निवासी राहुल नामक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के अनुसार, किशोरी पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट दर्द से परेशान थी। पहले निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन आराम न मिलने पर 19 अप्रैल को उसे फिल्लौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद महिला डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है और प्रसव का समय पूरा हो चुका है। इसके बाद सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।

पूछताछ में पीड़िता ने अमृतसर के रहने वाले राहुल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी का पूरा पता अभी सामने नहीं आया है। थाना बिलगा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।


Leave a Reply