Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जागरूक

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जागरूक

जालंधर : विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में ट्रैफ़िक-पुलिस विभाग,जालंधर द्वारा विद्यार्थियों के लिए आपातकालीन स्थितियों में हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने और ट्रैफ़िक नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में ट्रैफ़िक-पुलिस के गणमान्य अधिकारी- सब-इंस्पेक्टर सरदार सतनाम सिंह, ASI सुखजीत, हेड कांस्टेबल श्री सुरिंदर कुमार, हेड कांस्टेबल श्रीमती जतिंदर कौर, श्री नीरज कुमार तथा श्रीमती संदीप कौर विशेष रूप से विद्यार्थियों के साथ रुबरू हुए। उन्होंने नौवीं तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों में सहायता पाने संबंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास किसी भी असुरक्षा में की स्थिति में ‘चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर’ के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से ट्रैफ़िक नियमों की स्वयं पालना करने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। अधिकारियों ने सड़क-सुरक्षा से संबंधित कई उदाहरणों के द्वारा उन्हें जागरूक किया। विद्यार्थियों ने भविष्य में ट्रैफ़िक-नियमों की पालना करने का वचन भी दिया।


● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सम्मानीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संकट की स्थिति में पुलिस से तत्काल सहायता पाने के लिए प्रेरित किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों के हितार्थ, ट्रैफ़िक-पुलिस अधिकारियों के जागरूकता कार्यक्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply