Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्कूल की छात्रा की जिद के आगे झुका प्रशासन :  रोल नंबर रोके जाने पर 10 घंटे दिया धरना

स्कूल की छात्रा की जिद के आगे झुका प्रशासन : रोल नंबर रोके जाने पर 10 घंटे दिया धरना

पंजाब : पंजाब के बरनाला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या ठीकरीवाला में आठवीं कक्षा की छात्रा दिलप्रीत कौर को कम हाजिरी का हवाला देकर रोल नंबर न देने का मामला तूल पकड़ गया। दो पेपर से वंचित रहने के बाद छात्रा ने अपने अभिभावकों के साथ डीसी कार्यालय के बाहर 10 घंटे तक धरना देकर आखिरकार परीक्षा देने का अधिकार हासिल कर लिया।

स्कूल के प्रिंसिपल संजय सिंगला द्वारा रोल नंबर जारी न किए जाने के कारण दिलप्रीत कौर पहले ही दो विषयों की परीक्षा नहीं दे सकी थी। वीरवार को छात्रा अपने परिवार के साथ डीसी कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई।

मामला बढ़ता देख डीसी हरप्रीत सिंह ने स्वयं हस्तक्षेप किया। उन्होंने शिक्षा विभाग बरनाला के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रिंसिपल को मौके पर बुलाया। शिक्षा विभाग के कानून अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी बलजिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने छात्रा और उसके माता-पिता को आश्वासन दिया कि उसे 20 फरवरी को होने वाली विज्ञान परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।

करीब 9 बजे रात प्रशासनिक आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। शुक्रवार को छात्रा को रोल नंबर जारी कर दिया गया और उसने विज्ञान विषय का पेपर दिया।इस घटनाक्रम ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित निर्णय लिया जाता तो छात्रा को दो पेपर से वंचित नहीं होना पड़ता। दिलप्रीत कौर और उसके परिजनों ने डीसी बरनाला का आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply