Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर दौरे पर डीजीपी गौरव यादव : एएनटीएफ रेंज की नई बिल्डिंग का किया उद्घाटन

जालंधर दौरे पर डीजीपी गौरव यादव : एएनटीएफ रेंज की नई बिल्डिंग का किया उद्घाटन

जालंधर : पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव आज जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन्स में मादक द्रव्य-विरोधी कार्य बल (एएनटीएफ) की नवनिर्मित रेंज इमारत का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की आंतरिक सुरक्षा, नशे के खिलाफ चल रही जंग, गैंगस्टरों पर कार्रवाई और हालिया आपराधिक मामलों को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं। डीजीपी ने बताया कि जालंधर रेंज की यह अत्याधुनिक इमारत 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। इसके तहत पुलिस को करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का आधुनिक तकनीकी टूल मिला है, जो लगभग 500 प्रकार के ड्रग्स को डिटेक्ट करने में सक्षम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लुधियाना में 3 करोड़ रुपये की लागत से नई एएनटीएफ इमारत 4–5 महीनों में तैयार हो जाएगी, जबकि फिरोजपुर में निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

ई-मेल धमकियां और अंतरराष्ट्रीय साजिश
सुरक्षा चुनौतियों पर बोलते हुए डीजीपी ने खुलासा किया कि भारत-बांग्लादेश के मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ई-मेल के जरिए लगातार धमकियां भेजी जा रही हैं, जिन पर पंजाब पुलिस की साइबर सेल कड़ी नजर रखे हुए है।

नशा और गैंगस्टरों पर ‘स्ट्राइक’
डीजीपी ने बताया कि 20 जनवरी के बाद से राज्य में 10,000 से अधिक गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। तरनतारन सरपंच हत्याकांड और गैंगस्टर लंडा के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे अपराधी युवाओं को पैसों का लालच देकर गुमराह कर रहे हैं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर और एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए पाकिस्तान से आने वाले हथियारों और नशे की खेप पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है।

डीजीपी ने आंकड़ों के साथ बताया कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद, जहां सालाना करीब 700 हत्याएं होती हैं, फिर भी हरियाणा और दिल्ली की तुलना में पंजाब का कुल अपराध दर कम है।


Leave a Reply