Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक हादसा : घर में आग लगने से विधायक की 28 साल की भतीजी की जलने से मौत

जालंधर में दर्दनाक हादसा : घर में आग लगने से विधायक की 28 साल की भतीजी की जलने से मौत

जालंधर : पंजाब के जालंधर से दर्दनाक हादसे की खबर है। जानकारी अनुसार न्यू विजय नगर इलाके में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक कोठी में अचानक आग लगने से 28 वर्षीय युवती रूबिका की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रूबिका को पैरालाइसिस थी और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थी, जिस कारण वह आग लगने के दौरान बिस्तर से उठ नहीं सकी।

थाना-4 की प्रभारी इंस्पेक्टर अनु पलयाल के अनुसार पुलिस को देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रूबिका की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट सामने आया है। बताया जा रहा है जिस कमरे में आग लगी, वहां दीवारों पर पीवीसी शीटें लगी थीं। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और जहरीले धुएं ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि मृतका रिश्ते में फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रमजीत सिंह की भतीजी थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


Leave a Reply