Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing चीन में बंदरों की इतनी डिमांड बढ़ी, एक बंदर की कीमत 25 लाख रुपए तक पहुंची

चीन में बंदरों की इतनी डिमांड बढ़ी, एक बंदर की कीमत 25 लाख रुपए तक पहुंची

चीन न्यूज़ : चीन में नए साल पर बंदरों की डिमांड में इतनी तेजी से बढ़ रही है कि कुछ हजार में बिकने वाले बंदर अब बीजिंग के आसपास 25-25 लाख रुपए में बिक रहे हैं. दिलचस्प बात है कि इतनी महंगी कीमत पर बंदर खुद जिनपिंग सरकार की सरकारी एजेंसियां भी खरीद रही हैं. सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बंदरों के प्रजनन बढ़ाने में मदद करें.

चीन में प्राकृतिक तौर पर बंदरों के पालन-पोषण के अलावा बाय केमिकल तरीकों से भी प्रजनन कराया जाता है. चीन के एनएचपी प्रजनन और विकास संघ के अनुसार साल 2018 में इसकी शुरुआत की गई थी. साल 2021 में चीन में सबसे ज्यादा 30,000 बंदरों का प्रजनन किया गया था.

फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक चीन में वर्तमान में 25-25 लाख रुपए में एक बंदर बिक रहा है. 2021 में भी चीन में बंदर इसी कीमत पर बिक रहे थे, जब कोरोना वैक्सीन निर्माण चल रहा था. इसके बाद चीन में बंदरों की मांग में कमी आ गई थी, लेकिन 5 साल बाद फिर चीन में बंदरों की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है.

चीन में बंदरों की डिमांड में बढ़ोतरी क्यों?
चीन की सरकार ने मेडिकल उद्योग में दुनिया को पछाड़ने के लिए नए-नए प्रयोग का आह्वान किया है. इसी के तहत चीन की कई कंपनियां मेडिसिन और वैक्सीन परीक्षण कर रही हैं. 2025 में एमपोक्स, कोरोना, कैंसर वैक्सीन का परीक्षण किया गया था. इसी तरह चीन में उम्र बढ़ाने को लेकर भी वैक्सीन का परीक्षण किया जा रहा है.


Leave a Reply