Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing Tatkal Ticket New Rule: अब काउंटर से तत्काल टिकट लेने का नियम बदला

Tatkal Ticket New Rule: अब काउंटर से तत्काल टिकट लेने का नियम बदला

Tatkal Ticket New Rule: अभी हाल ही में इंड‍ियन रेलवे ने ऑनलाइन ट‍िकट बुक‍िंग न‍ियमों में कुछ बदलाव क‍िए हैं और अब ऑफलाइन र‍िजर्वेशन काउंटर से तत्‍काल ट‍िकट लेने वालों के लिए भी न‍ियमों में बदलाव क‍िया गया है. रेलवे ने काउंटर पर जारी किए गए टिकटों के लिए एक OTP-बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम शुरू किया है. यानी अगर आप र‍िजर्वेशन काउंटर से तत्‍काल ट‍िकट लेते हैं तो इसके ल‍िए पहले आपको ओटीपी शेयर करनी होगी. इसके जर‍िए रेलवे, ट‍िकट बुक करने की पूरी प्रक्र‍िया को ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित बनाना चाहता है.

इंडियन रेलवे ने इस नए रूल को लागू करने से पहले 17 नवंबर 2025 से रिजर्वेशन काउंटर पर बुक किए गए तत्काल टिकटों के लिए OTP सिस्टम का पायलट ट्रायल शुरू किया था. पायलट फेज में, इस सिस्टम को 52 ट्रेनों में लागू किया गया था और इसके सफल होने के बाद अब इसे पूरी तरह से लागू करने की तैयारी चल रही है.

नए न‍ियम के आने के बाद काउंटर पर तत्काल टिकट बुक करने वाले पैसेंजर को अपने फॉर्म पर अपना मोबाइल नंबर देना होगा. इसी मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. काउंटर स्टाफ के सही OTP वेरिफाई करने के बाद ही टिकट बुक होगा.


Leave a Reply