Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing 62 साल की उम्र में दिल हार बैठे इस देश के प्रधानमंत्री, 16 साल छोटी महिला से रचाई शादी

62 साल की उम्र में दिल हार बैठे इस देश के प्रधानमंत्री, 16 साल छोटी महिला से रचाई शादी

वर्ल्ड न्यूज़ : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने शनिवार को अपनी लंबे समय से साथी रहीं जोडी हेडन के साथ विवाह करके एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की. वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने कार्यकाल के दौरान शादी की हो. 62 वर्षीय अल्बानीज़ और 46 वर्षीय हेडन ने कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास ‘द लॉज’ के बगीचे में बेहद निजी समारोह में शादी की. इस अवसर पर भाषण देते हुए अल्बानीज़ ने कहा कि अपने प्रियजनों और चुनिंदा मित्रों की मौजूदगी में ‘जीवनभर साथ रहने का वचन साझा करना उनके लिए अत्यंत खुशी का क्षण है’. समारोह का माहौल सरल, आत्मीय और पूर्णतः पारिवारिक रहा.

शादी के बाद अल्बानीज ने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक शब्द “विवाहित” लिखकर अपना उत्साह व्यक्त किया और एक वीडियो साझा किया. जिसमें वे बो-टाई पहने हुए अपनी दुल्हन का हाथ थामे दिखाई देते हैं.

शादी के बाद यह दंपति अगले सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में ही अपना हनीमून मनाएगा और इसकी पूरी लागत वे स्वयं वहन करेंगे. अल्बानीज की यह दूसरी शादी है. उन्होंने 2019 में अपनी पूर्व पत्नी से तलाक के बाद जीवन फिर से नए सिरे से आगे बढ़ाया.


Leave a Reply