Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में व्यक्ति की घर बैठे आई ऐसे मौत , बंदूक साफ करते दब गया ट्रिगर…

जालंधर में व्यक्ति की घर बैठे आई ऐसे मौत , बंदूक साफ करते दब गया ट्रिगर…

जालंधर : महानगर जालंधर में एक व्यक्ति की घर पर बैठे मौत आ गई। यहां काला संघिया रोड पर बुधवार शाम को गोली चलने से व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना काला सिंघा रोड पर स्थित अमर एन्क्लेव कॉलोनी में हुई है। मिली जानकरी अनुसार मृतक अपने लाइसेंसी 12 बोर की गन को घर के बाहर बैठकर साफ कर रहा था। तभी अचानक उससे बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुन आसपास हड़कंप मच गया। आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। सभी घटना वाली जगह पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। मृतक की पहचान हरीष चंद्र उम्र 72 साल के रूप में हुई है। गोली हरीष चंद्र के गले को चिरती हुई सिर के ऊपर निकल गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची।


Leave a Reply