Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में हुए ब्लास्ट का धमाका था इतना खतरनाक था कि पेड़ पर लटकी मिली लाश

दिल्ली में हुए ब्लास्ट का धमाका था इतना खतरनाक था कि पेड़ पर लटकी मिली लाश

नेशनल न्यूज़ : दिल्ली में सोमवार की शाम को जोरदार विस्फोट हुआ जिससे चीखों पुकार मच गई। शाम करीब सात बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक हुंडई i20 कार ने अचानक आग का गोला बनकर आसपास के इलाके को झुलसा दिया। धमाका इतना भयावह था कि 50 मीटर तक तबाही का असर दिखा और पीड़ितों के शरीर के हिस्से दूर-दूर तक बिखर गए। अब जांच एजेंसियों ने एक पेड़ पर लटकी हुई लाश बरामद की है, जिससे मौत का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है।गृह मंत्रालय ने इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है।

10 नवंबर 2025 की शाम, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार अचानक फट पड़ी। आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग अपने कान बंद कर भागने लगे। बताया जा रहा है विस्फोट में 5 से 10 किलो विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका है।

विस्फोट की ताकत इतनी तीव्र थी कि एक व्यक्ति का शरीर सीधे हवा में उछल गया और कुछ मीटर दूर एक पेड़ में जाकर फंस गया। जांच एजेंसियों को यह लाश अगले दिन सुबह सबूत तलाशते वक्त दिखी। अधिकारी बताते हैं कि पहले मृतकों की संख्या आठ थी, लेकिन इस शव के मिलने के बाद आंकड़ा दस तक पहुंच गया। यह नज़ारा इतना चौंकाने वाला था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ पल तक सन्न रह गए।


Leave a Reply